राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

श्री परशुराम कुंड में ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ के अनावरण की तैयारियाँ तेज

जोनल समाचार
श्री परशुराम कुंड में ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ के अनावरण की तैयारियाँ तेज

श्री परशुराम कुंड में ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ के भव्य अनावरण की तैयारियाँ गति पर।

विप्र फाउंडेशन द्वारा स्थापित भगवान श्रीपरशुराम की 54 फुट ऊँची पंचधातु मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ’ के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में संस्था के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने 10 से 12 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया।

प्रतिनिधिमंडल ने श्रीपरशुराम कुंड परिसर में चल रहे लैंडस्केपिंग एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पूज्य परशुराम बाबा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट से श्रीपरशुराम कुंड तक निर्माणाधीन चार लेन सड़क का कार्य भी अंतिम चरण में है, जो तीर्थ क्षेत्र तक सुगम आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस दौरान अयोध्या से अरुणाचल तक प्रस्तावित ‘श्रीपरशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा’ के अरुणाचल प्रवास की विस्तृत योजना पर भी चर्चा हुई। मूर्ति परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री चाउना मीन जी से भेंट कर उनका आत्मीय स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

प्रतिनिधिमंडल में श्री सुशील ओझा, श्री धर्मनारायण जोशी, श्री परमेश्वर शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा सीए, श्री संजय त्रिवेदी, श्री भवानी पारीक एवं श्रीमती संजू शर्मा सम्मिलित रहे।

श्री परशुराम कुंड — आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का पावन केंद्र।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…

उदयपुर में NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रवेश मार्गदर्शन शिविर

नीट अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मार्गदर्शन शिविर उदयपुर में विप्र फाउंडेशन द्वारा NEET-UG 2026 में सफल विद्यार्थियों के…