राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

29 जुलाई  2025 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीय पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा जी का 80वां जन्मदिन भव्य रूप में मनाया गया ।

Programs & Activites
29 जुलाई  2025 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक आदरणीय पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा जी का 80वां जन्मदिन भव्य रूप में मनाया गया ।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन की तरफ से हर वर्ष एक हास्य कवि को एक लाख रु. का "हास्य शिरोमणि सुरेन्द्र शर्मा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड " देने की एक महत्वपूर्ण घोषणा की गयी और वर्ष 2025 के लिए पहला सम्मान पद्मश्री डॉ अशोक चक्रधर जी को प्रदान किया गया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सीए सुनील शर्मा ने संस्था की तरफ से घोषणा की कि हर वर्ष श्री सुरेंद्र शर्मा जी के जन्मदिन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें ये सम्मान प्रदान किया जाएगा। पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा जी के द्वारा विप्र फाउंडेशन के स्थापन से लेकर आज तक किये हुए अतुलनीय मार्गदर्शन एवम सहयोग की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए बताया कि काव्य जगत में उनकी महान धरोहर को सुरक्षित एवम संरक्षित रखने के लिए विप्र फाउंडेशन की यह कोशिश उनके काव्य एवम सामाजिक प्रयासों को समर्पित है।

इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा जी के गद्य लेखन पर परिचर्चा भी हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी जी ने की। मुख्य वक्ताओं में पद्मश्री डॉ अशोक चक्रधर, डॉ जनार्दन द्विवेदी , पद्मश्री शीला झुनझुनावाला थी। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय विश्वास ने किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज एवम राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा के साथ ही साथ प्रसिद्ध हास्य कवि अरुण जेमिनी एवम बिहार प्रभारी राजेश त्रिवेदी ने भी विफा की तरफ से इस कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई।

और Programs & Activites

विप्र फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जन्मदिन,गौ सेवा व पौधारोपण कार्य संपन्न हुआ

*विप्र फाउंडेशन जिला इकाई सीकर द्वारा 15 अगस्त को प्रात: श्री गोपीनाथ गौशाला सालासर रोड़ सीकर मे स्वतंत्रता दिवस समारोह…

रक्षाबंधन पर मांजी के मंदिर घाट पर सर्व ब्राह्मण समाज का सामूहिक श्रावणी उपाकर्म संपन्न

विप्र फाउंडेशन (जोन-1A) उदयपुर के तत्वाधान में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मांजी के मंदिर घाट (चांदपोल) पर सर्व ब्राह्मण…