विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक कोलकाता में संपन्न; देशभर से 150 से अधिक प्रतिनिधि शामिल

केंद्रीय समाचार
विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक कोलकाता में संपन्न; देशभर से 150 से अधिक प्रतिनिधि शामिल

कोलकाता, 25 अक्टूबर 2026: विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक रविवार को स्प्रिंग क्लब, ई एम बाईपास, कोलकाता में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आमंत्रण स्वीकार कर देशभर से 150 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, ज़ोनल पदाधिकारी और विशेष आमंत्रित बैठक में पहुँचे; उपस्थिति पंजिका में 147 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं। बैठक का ज़ूम पर सीधा प्रसारण भी किया गया, जिससे दूर बैठे सदस्य भी कार्यवाही से जुड़े रहे। पूरी कार्यवाही का संचालन संगठन महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा जी ने किया।

संगठन की एकजुटता इस बात से भी दिखी कि विप्र फाउंडेशन के दोनों अनुषांगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी, विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ViCCI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय बसोतिया जी और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस (ISPAC) की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी जी, बैठक में उपस्थित रहे। संस्थापक श्री सुशील ओझा जी के साथ संस्था के तीन पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री बनवारीलाल सोती जी, श्री धर्मनारायण जोशी जी और श्री राधेश्याम शर्मा ‘गुरुजी’, भी बैठक में शामिल हुए। विधायक डॉ. राजेश कुमार जी और विधायक श्री विजय ओझा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन का मान बढ़ाया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश चंद्र शर्मा, श्री विद्याधर पारीक और श्री पुरुषोत्तम शर्मा, मुख्य समन्वयक श्री श्रीकिशन जोशी, तथा श्री के.के. उपाध्याय, श्री जगदीश मिश्रा, श्री राजकुमार सोती, श्री प्रवीण त्रिवेदी, श्री के.के. शर्मा, श्री भरतराम तिवारी और श्री दीपू शर्मा सहित समाज के अनेक प्रमुख व्यक्तियों ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक का आयोजन विप्र फाउंडेशन ज़ोन 7 (कोलकाता) ने ज़ोनल अध्यक्ष श्री किशन गोस्वामी जी के नेतृत्व में किया; उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

बैठक में देशभर से आए प्रतिनिधि
देशभर से आए प्रतिनिधि बैठक में।

बैठक में श्री परशुराम कुंड, अरुणाचल प्रदेश में स्थापित भगवान परशुराम की 51 फ़ुट ऊँची प्रतिमा ‘शक्तिपुंज परशुराम’ (स्टैच्यू ऑफ स्ट्रेंथ) के अनावरण की तैयारियों पर चर्चा हुई और श्री परशुराम कुंड आमंत्रण रथयात्रा की घोषणा की गई। यह रथयात्रा 4 दिसंबर 2026 को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से प्रारंभ होकर 24 दिसंबर 2026 को श्री परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) पहुँचेगी और मार्ग में देशभर के श्रद्धालुओं को प्रतिमा के अनावरण समारोह में आमंत्रित करेगी। प्रतिमा का अनावरण जनवरी–फ़रवरी 2027 में होगा, जिसकी तिथि अधिकारियों से चर्चा के बाद घोषित की जाएगी।

बैठक के प्रमुख निर्णय

परशुराम मूर्ति स्थापना समिति का पुनर्गठन: श्री धर्मनारायण जोशी जी चेयरमैन, श्री परमेश्वर शर्मा जी अध्यक्ष और श्री रमेश शर्मा जी संयोजक मनोनीत किए गए। समिति में आठ अन्य पदाधिकारी भी शामिल हैं।

अनुशासन उच्चाधिकार समिति का गठन: संगठन के कार्यों और गतिविधियों की निगरानी के लिए गठित इस समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा जी और संयोजक श्री श्रीकांत पाराशर जी होंगे। सदस्य: डॉ. विजय बसोतिया, श्री अशोक पारीक, श्री महावीर प्रसाद शर्मा, श्री कुलदीप व्यास, श्री जितेन्द्र कुमार भारद्वाज, श्री लोकेश शर्मा, श्री बनवारीलाल सेवदा, श्री रामनारायण भैरवलाल शर्मा और श्री हरिनारायण व्यास।

वंदना करते पदाधिकारी
वंदना करते पदाधिकारी।

आगामी कार्यक्रम

  • श्री परशुराम कुंड आमंत्रण रथयात्रा · 4–24 दिसंबर 2026 · अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से श्री परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक
  • ब्रह्मपुत्र भागवत महोत्सव · 17–23 दिसंबर 2026 · गुवाहाटी
  • मकर संक्रांति मेला, मेला राहत शिविर · 13–15 जनवरी 2027 · परशुराम कुंड
  • प्रतिमा का अनावरण · जनवरी–फ़रवरी 2027 · तिथि अधिकारियों से चर्चा के बाद घोषित होगी
  • गणेश जीमण · 14 मार्च 2027

बैठक का संदेश रहा: “प्रतिमा खड़ी है, हम साथ खड़े हैं।”

बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…