राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति व भगवान परशुराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर पांच दिवसीय उज़्बेकिस्तान के ताशकंद दौरे से लौटी विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस (ISPAC) की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी का शुभाशीष समारोह आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति व भगवान परशुराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर पांच दिवसीय उज़्बेकिस्तान के ताशकंद दौरे से लौटी विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस (ISPAC) की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी का शुभाशीष समारोह आयोजित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति व भगवान परशुराम के आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर पांच दिवसीय उज़्बेकिस्तान के ताशकंद दौरे से लौटी विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस (ISPAC) की चेयरपर्सन डॉ. हर्षा त्रिवेदी का शुभाशीष समारोह आयोजित किया गया। विप्र फाउंडेशन जयपुर शहर और देहात इकाई की ओर से आयोजित समारोह में डॉ. हर्षा त्रिवेदी ने अपने दौरे के संस्मरणों को साझा करते हुए बताया कि विदेशों में भारतीय सनातन संस्कृति के बारे में न केवल वहां के लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उन्हें शुभाशीष भी प्रदान किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ. इंदुशेखर तत्पुरुष थे, अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन जोन -1 के अध्यक्ष राजेश कर्नल ने की। समारोह के संयोजक व ISPAC के राष्ट्रीय प्रभारी प्यारेलाल शर्मा ने समारोह के अतिथियों व उपस्थित विप्रजनों का स्वागत करते हुए डॉ. त्रिवेदी की यात्रा को ISPAC की प्रमुख उपलब्धि बताते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि भगवान परशुराम के आदर्शों की विदेशों तक में चर्चा और सराहना हो रही है। समारोह में भांकरोटा में हुए टैंकर हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गयी।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…