शुभ सूचना
कोलकाता, 15 अगस्त 2016। राष्ट्रीय सचिव, श्री भरतराम तिवारी ने बताया कि हैदराबाद बैठक में लिये गये निर्णयानुसार अगले महीने से कैरियर काउन्सिलिंग का अभिनव कार्यक्रम सारथि आरम्भ किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजस्थान में तीन स्थानों पर इसे आरम्भ किया जा रहा है। जोन-१ के चाकसू जोन-१ए के उदयपुर तथा जोन-१बी के चूरु में एक ही दिन तीनों स्थायी सेन्टर्स का शुभारम्भ होगा। उदघाट्न का मुख्य समारोह चूरू सेन्टर पर होना है। दि फ्यूचर सोसाइटी एवं विप्र फाउंडेशन के इस संयुक्त उपक्रम में युवाओं को निःशुल्क काउन्सिलिंग प्रदान की जायेगी। विस्तृत जानकारीमय ब्राउसर शीघ्र ही प्रकाशित होगा। दि फ्यूचर सोसाइटी की ओर से श्री महेश शर्मा ९१६६११७७८८ तथा विप्र फाउण्डेशन की ओर से श्री राजेन्द्र शर्मा ९९२९२२७७७९ प्रादेशिक स्तर पर इस कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट कर रहे हैं। विफा परिवार के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग, शुभेक्षा सादर अपेक्षित है।
अगले महीने से कैरियर काउन्सिलिंग का शुभारम्भ।
और केंद्रीय समाचार
पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट
पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…
नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच ISPAC का मानवीय सेवा एवं राहत सहयोग
नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के बीच मानवता और सेवा का संबल बनकर ISPAC ने राहत कार्यों में सहयोग का सराहनीय प्रयास किया…
श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी
शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…