राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ८ मार्च २०१६ के शुभ दिन मातृ शक्ति को वन्दन स्वरुप विप्र फाउंडेशन

जोनल समाचार

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ८ मार्च २०१६ के शुभ दिन मातृ शक्ति को वन्दन स्वरुप विप्र फाउंडेशन द्वारा चूरु जिले की जयपुर निवासी एक होनहार गृहिणी को उच्च शिक्षा हेतु व्याज रहित ऋण की प्रथम किश्त स्वरुप २५०००/- की राशि का चेक प्रदान किया गया। इन मातृस्वरूपा का सपना है की ये डॉक्टरेट करे, गृहस्थी के साथ-साथ अपनी शैक्षणिक योग्यता का भी सदुपयोग करे। माँ सरस्वती अवश्य ही इनके सपने सच करेगी। हार्दिक शुभेक्षाएं । ज्ञात रहे विप्र फाउंडेशन द्वारा विप्र स्कॉलर्स प्रोग्राम के माध्यम से समाज की ३२ बालिकाओं/महिलाओं को अबतक ३० हजार से २ लाख तक के ऋण प्रदान किये है। डाक्टर, चार्टर्ड, इंजीनियर, वकील, एमबीए जैसी डिग्रियां प्राप्त कर ये गौरवशाली बेटियाँ एक नहीं दो-दो कुल का नाम रोशन करेंगी, समाज की अमुल्य निधि बनेंगी। समाज को ऐसी निधियों से समृद्धशाली बनाना ही विफा का उद्देश्य है, जिसकी प्राप्ति की ओर आप-सब के सहयोग से हम शनैः शनैः अग्रसर हैं। दुनियाँ की समस्त बेटियों को प्रणाम, प्यार भरा अभिवादन।

------ श्रीकिशन जोशी, मुम्बई
राष्ट्रीय महासचिव

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…