राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

अभिनेत्री लावण्या खत्री द्वारा श्रीगणेश से आठवाँ वचन के हस्ताक्षर अभियान का द्वितीय भाग

जोनल समाचार

जयपुर, ११ मार्च २०१८। विप्र फाउण्डेशन के अभिनव आयाम आठवाँ वचन की प्रदेशाध्यक्ष सिम्पल व्यास के नेतृत्व में आज हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाते हुये जयपुर के सबसे व्यस्त मॉल गौरव टॉवर पर हस्ताक्षर करवाये गये। दोपहर से प्रारंभ होकर शायं तक लगभग 4 घंटे के से अधिक चले अभियान में 1000 से अधिक लोगों ने अभियान को समर्थन दिया, जिसमें बैनर पर हस्ताक्षर करने के साथ ही फॉर्मेट में अपनी जानकारी भी भरी, जिसमें सर्व समाज का साथ मिला। आज के इस अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा यह रहा कि इसका शुभारंभ अभिनेत्री लावण्या खत्री के द्वारा हस्ताक्षर करके किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन युवाप्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्री बलदेव व्यास, श्री राजबिहारी शर्मा, श्री रवि गौत्तम निमोडिया, डॉ. मनीषा के साथ-साथ आठवाँ वचन की अनेक कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…