राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

इंदौर में राष्ट्रीय परिषद की कार्यकारिणी की बैठक के बाद "विप्र जयघोष" नाम का भव्य कार्यक्रम आयोजित।

इंदौर में राष्ट्रीय परिषद की कार्यकारिणी की बैठक के बाद "विप्र जयघोष" नाम का भव्य कार्यक्रम आयोजित।

इंदौर,15 जुलाई 2018। इंदौर के विजय नगर स्थित सज्जन राज रिसोर्ट में विप्र जयघोष नाम का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में महामण्डलेश्वर चिदंबरानन्द जी सरस्वती जी महाराज उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर समाज को गौरवान्वित करने वाली 5 महिलाओं को उज्जवला सम्मान से नवाजा गया। इनमें राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा, मशहूर डॉक्टर मंजूला तिवारी, कोकिलकंठी गायिका सीमा मिश्रा, डॉक्टर ज्योति जोशी और वरिष्ठ पत्रकार मीना शर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के मध्य प्रदेश इकाई का गठन पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य दिनेश शर्मा के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत पंडित राधेश्याम शर्मा ने किया। आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन में दिनेश शर्मा, आनंद पुरोहित, सुरेश शर्मा, अजय व्यास, बाबूलाल गौड़, अखिलेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विजेंद्र शर्मा, मयंक शर्मा, मनीष शर्मा व राम अवतार शर्मा सहित अनेक युवा विप्रजन शामिल थे। इस अवसर पर श्री सुशील ओझा ने बैठक में पारित किए गए विभिन्न प्रस्तावों की जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक समरसता के लिए सघन अभियान चलाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को जाति के आधार पर बांटने की जो शाजिश हो रही है इसकी विप्र फाउंडेशन की ओर से घोर निंदा की गई ।उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों ने जो समरसता की नींव रखी उसे हम और सशक्त बनाते हुए नवीन भारत के निर्माण में सहयोगी बनेंगे। ब्राह्मणों में जातीय संकीर्णता का कोई स्थान नहीं है तथा हम सब मिलकर सामाजिक समरसता के पक्षधर रहे व साथ मिलकर काम करेंगे । सुशील ओझा ने कहा कि विप्र फाउण्डेशन का एक ही नारा और मुख्य उद्देश्य है "उन्नत समाज समर्थ राष्ट्र"।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…