राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

उत्तर बंगाल, बिहार, सिक्किम, आसाम, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश की सीमाओं पर बसा सिलीगुड़ी कोलकाता के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।

उत्तर बंगाल, बिहार, सिक्किम, आसाम, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश की सीमाओं पर बसा सिलीगुड़ी कोलकाता के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।

उत्तर बंगाल, बिहार, सिक्किम, आसाम, भूटान, नेपाल, बांग्लादेश की सीमाओं पर बसा सिलीगुड़ी कोलकाता के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। इसके सन्निकट हज़ारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु निवास करते हैं। विप्र फाउंडेशन का यहाँ सांगठनिक ढाँचा है। इसे और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से गत दिनों जोन-7A उत्तर बंगाल नामक पृथक जोन बनाया गया है। सिलीगुड़ी में सामाजिक गतिविधियाँ निरंतर जारी है। पिछले छह महीनों में कल दूसरी बार संक्षिप्त प्रवास पर सिलीगुड़ी पहुँचे श्री सुशील ओझा ने संगठन से जुड़े लोगों व शहर के वरिष्ठ सामाजिकजनों से मुलाकात की। उन्होंने विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों से बैठक कर आगामी गतिविधियों पर विचार किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पार्षद संजय शर्मा जी, जोनल अध्यक्ष डा. टोडरमल तिवाड़ी जी, महामंत्री रामचंद्र जी शर्मा, एडवोकेट विपुल जी शर्मा, दामोदर जी शर्मा, अनिल तिवाड़ी जी, मनोज गौड़ जी, योगेश पारीक, ऋषि भवन ट्रस्ट के श्री शिवचरण जी अत्रि, तुहि राम जी शर्मा, राधेश्याम जी शर्मा, मोहित काकड़ाजी सहित अनेक स्वजनों से हुई चर्चा से निश्चित ही सकारात्मक परिणाम आयेंगे।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…