राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

कटक शहर में विप्र फाउंडेशन की सभा का आयोजन ।

कटक १ मई २०१६। ओड़िसा प्रान्त के कटक शहर में १ मई २०१६ को विप्र फाउंडेशन की सभा का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश मिश्रा, भुवनेश्वर, विशिष्ट धर्मानुरागी व विफा के प्रान्तिय संरक्षक श्री देवकीनन्दन जोशी, ओड़िसा प्रान्त के प्रभारी श्री राजकुमार किराडू, प्रान्तिय अध्यक्ष श्री रामअवतार शर्मा, राउरकेला, प्रान्तिय महासचिव श्री दिनेश जोशी, ओड़िसा पुलिस के अधिकारी श्री सांवरमल शर्मा ने सभा को सम्बोधित किया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक श्री सुशील ओझा ने वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की आवश्यकता एवं महत्व पर चर्चा की। विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराते हुए उन्होंने सहयोग की अपील की। श्री जगदीश मिश्रा ने कहा की मैं स्थापनाकाल से संगठन से जुड़ा हूँ तथा अपने आप को गौरावन्वित महसूस करता हूँ। श्री किराडू ने आह्वान किया की आइये आगामी दिनों में हम ओड़िसा के सभी जिलों में संगठन का विस्तार कर एकता को बल प्रदान करें। श्री रामअवतार शर्मा ने सबका साथ सबका विकास की बात से सभी को आश्वत किया की हम एक सबके लिए तथा सब एक के लिए रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रदेश महासचिव दिनेश जी जोशी ने अपनी मधुर वाणी से तीन भजनों की प्रस्तुति के उपरान्त वक्तव्य में आगामी दिनों में विफा ओड़िसा को सफलता की चोटी तक ले जाने की बात कही। इस मौके पर कटक कार्यकरिणी का गठन भी किया गया। पूर्व अध्यक्ष श्री देवकीनन्दन जोशी ने विगत कार्यकाल के दौरान संग्रहित ५५६०० की धनराशि मुख्यालय कोष में भेंट की। विप्र शिक्षा निधि हेतु भी समाजजनों का जोश परवान पर था। योजना से प्रसन्न श्री देवकीनन्दनजी ने श्री सुशील ओझा के हाथ ब्लेंक चेक सौंपते हुए कहा की शिक्षा निधि हेतु जो राशि चाहें भर लेवें। तत्काल १ लाख की राशि का चेक भर कर उन्हें शिक्षा स्तम्भ बनाया गया। श्री जगदीश मिश्रा ने भी मौके पर १ लाख की राशि शिक्षा निधि हेतु घोषणा की। श्री दिनेश जोशी ने भी शिक्षा प्रेरक को सात नामों की घोषणा की। ओड़िसा के अनेक जगहों से प्रतिनिधि आये थे। उपस्थित सभी ने विप्र फाउंडेशन को हर सम्भव सहयोग का संकल्प लिया। आभार के साथ सभा समापन की घोषणा की गयी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…