कुम्भेर, 1 नवम्बर 2018। बस्सी, दौसा, बाँदीकुई, निवला, राजगढ़, और मालाखेड़ा, नगर और डीग होते हुए दोपहर कुम्भेर में चैतन्य रथ का जोश के साथ स्वागत किया गया। वहां भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद रथ का अनुसरण करने वालों श्री विष्णु पारीक, श्री अंकेश महर्षि और श्री लक्षित पारीक का स्वागत किया गया। श्री विष्णु पारीक ने बताया कि चैतन्य रथयात्रा के माध्यम से विप्र फाउंडेशन भारतीय संस्कृति का आधारस्तम्भ गाय, गीता व गायत्री महत्व की जानकारी तो देते ही है साथ में आगामी दिसम्बर में विधानसभा चुनाव में सारे समाजों से अपील भी की जा रही है कि सभी अपने अमुल्य वोट का सदुपयोग करें और कोई भी बिना वोट डाले नहीं रहे। श्री अंकेश महर्षि ने विप्रा एकता पर जोर दिया। तत्पश्चात इस यात्रा ने भरतपुर के लिए प्रस्थान किया। विदाई के समय विप्र फाउंडेशन के जिला पदाधिकारी और अनेक विप्रगण उपस्थित थे।
कुम्भेर विफा ईकाई ने किया "चैतन्य रथयात्रा" का भव्य स्वागत।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…