राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

कैरियर कॉउन्सिलिंग का द्वितीय सेशन

जोनल समाचार

चूरू, चाकसू, उदयपुर, 6 अक्टूबर 2016 । "दि फ्यूचर सोसाइटी" एवं "विप्र फाउण्डेशन" के संयुक्त तत्वावधान में 6 अक्टूबर 2016 को युवाओं को समर्पित कैरियर काउन्सिलिंग संबंधी पायलट प्रोजेक्ट "सारथी" का द्वितीय कॉउन्सिलिंग में दिल्ली के प्रख्यात कैरियर काउन्सलर और राजधानी कॉलेज, दिल्ली के गणित विभाग के एसोसिएटेड प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार गर्ग ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बच्चों का  मार्गदर्शन किया। श्री गर्ग ने बच्चों की योग्यतानुसार विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता पाने के लिए विकल्पों के बारे में प्रश्न पूछे और श्री जैन ने प्रत्युत्तर में प्रत्येक बच्चे को उसकी योग्यतानुसार विभिन्न विकल्प सुझाए। दोपहर 12 बजे से लगभग 2 घंटे चले सेशन में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और को कैरियर सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की । सूर्य प्रतिष्ठान भवन, 22, जयराम कॉलोनी, ठोकर चौराहा, उदयपुर, धर्म स्तूप के पास गोज्ञान भवन, चूरू और पुरानी टोंक रोड, चाकसू के तीनों केंद्रों से लगभग पच्चास विद्यार्थियों ने काउन्सलिंग का लाभ उठाया और सभी के चेहरों पर संतोष का भाव था।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…