राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

कैरियर कॉउन्सिलिंग का सेशन -7 नवम्बर, 2016

जोनल समाचार

चूरू, चाकसू, उदयपुर, 7 नवम्बर 2016 । "दि फ्यूचर सोसाइटी" एवं "विप्र फाउण्डेशन" के संयुक्त तत्वावधान में 7 नवम्बर 2016 को युवाओं को समर्पित कैरियर काउन्सिलिंग संबंधी पायलट प्रोजेक्ट "सारथी" का तृतीय कॉउन्सिलिंग में दिल्ली के प्रख्यात दिल्ली में IRS एवं कैरियर काउन्सलर श्री बृजभूषण पाण्डे ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बच्चों का  मार्गदर्शन किया। श्री पाण्डे ने तीनों सेंटरों के (चूरू, चाकसू, और उदयपुर) के छात्रों के MBBS, CA, CS, RAS, IAS, IPS सम्बंधित प्रश्नों का संतुलित जवाब देकर सबको संतुष्ट किया। श्री पाण्डे ने कंप्यूटर कोर्ष पर विशेष ध्यान देने की राय सभी छात्रों को दी। बच्चों की योग्यतानुसार विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी। छात्रों ने BA करने के बाद उपलब्ध रोजगार के विकल्प जानने चाहे तो श्री बृजभूषण पाण्डे ने कहा कि कंप्यूटर की बेसिक जानकारी रखने वाले नवयुवकों को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई विकल्प उपलब्ध है।  दोपहर 12 बजे से लगभग 2 घंटे चले सेशन में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया और को कैरियर सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की । सूर्य प्रतिष्ठान भवन, 22, जयराम कॉलोनी, ठोकर चौराहा, उदयपुर, धर्म स्तूप के पास गोज्ञान भवन, चूरू और पुरानी टोंक रोड, चाकसू के तीनों केंद्रों से लगभग पच्चास विद्यार्थियों ने काउन्सलिंग का लाभ उठाया और सभी के चेहरों पर संतोष का भाव था। विप्र कैरियर काउन्सलिंग सेन्टर चाकसू  के संयोजक श्री कैलाश शर्मा ने भी बच्चों के साथ बैठ कर काउन्सलिंग का जायजा लिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…