कोलकाता, 26 फ़रवरी 2017। ब्राह्मण समाज ने हमेशा जो भी कार्य किया है अग्रणी होकर किया है,नेतृत्व किया है। आज राजस्थान ब्राह्मण संघ की वैश्विक संस्था विप्र फाउंडेशन ने आज विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का जो गठन हुआ है एक मील का पत्थर स्थापित होगा। समाज के बीच न केवल व्यावसायिक संपर्क बनेगा वरन रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उक्त व्यक्तव्य आज सर्व उत्कर्ष उल्लास समारोह मे नव नियुक्त चैम्बर के प्रथम महासचिव युवा उद्योगपति सुधीर व्यास ने कही। इसके पहले कार्यक्रम को आरम्भ करते हुए राजस्थान ब्राह्मण संघ के सचिव राजकुमार व्यास ने संस्था के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित गत 12 फरवरी को जयपुर के रामबाग मे आयोजित सर्व उत्कर्ष कार्यक्रम की रुपरेखा रखी।विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समन्वयक सुशील ओझा ने उपस्थित समाजजनों को बताया कि किसी भी संस्था अपने स्थापना से लेकर अनेक व्यवधानों से गुजरते हुए समाज मे सुख्याति प्राप्त करती है। आज हम गर्व से कह सकते है कि विप्र फाउंडेशन ने अपने समाज मे सद्कार्यो से सुख्याति प्राप्त की है। सर्व उत्कर्ष उसी की एक कड़ी है। इस कार्यक्रम की सफलता का यही घोतक है कि आज समाज के व्यावसायिक घरानों के द्वारा रोजगार के साथ साथ अनेक प्रकार के सहयोग के अवसर मिल रहे है। उन्होंने सर्व उत्कर्ष की सफलता का सारा श्रेय सुधीर व्यास को दिया।विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भरत राम तिवारी ने सर्व उत्कर्ष की सफलता के पीछे सुधीर व्यास की गत छः माह के कठिन परिश्रम और समर्पण के बारे मे समाजजनों को बताया और आशा व्यक्त की कि सुधीर जैसे ऊर्जावान कार्यकर्त्ता के सचिव कार्यकाल मे चैम्बर एक मिसाल बनेगा।विप्र फाउंडेशन जोन 7 के सचिव दिलीप सिखवाल ने सर्व उत्कर्ष के दौरान सुधीर व्यास की दिन रात की गयी मेहनत को याद किया और कहा कि जहाँ व्यास जैसे समर्पित कार्यकर्ता हो उस संगठन की सफलता निःसंदेह है। सुधीर व्यास का स्वागत गुलदस्ते से युवा उद्योगपति दीपू शर्मा ने किया तथा अंगवस्त्र पहनाया सुप्रसिद्ध व्यवसायी मूलचंद उपाध्याय ने। पूनमचंद रंगा ने गजल सुना कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्याधर चोटिया ने आगामी 5 मार्च को बेलूर स्थित सप्तर्षि सदन मे होने वाले होली मिलन समारोह मे सबको सपरिवार बंधू बान्धव सहित उपस्थित होने का निमंत्रण दिया।धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने दिया। कार्यक्रम मे समाज की विशिष्ठ उपस्थिति थी।
कोलकाता में मनाया गया सर्व उत्कर्ष उल्लास समारोह, सुधीर व्यास सम्मानित
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…