सूरत, 24 जुलाई 2018। गौड़ ब्राह्मण परिषद सूरत द्वारा विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सूरत से नवनिर्वाचित सदस्यों को सम्मानित कर संस्था की निरन्तर सफलता हेतु शुभेक्षाएँ प्रेषित की गयी। ज्ञात करें कि १५ जुलाई २०१८ को इंदौर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री सांवरमल माटोलिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री जगदीश रतावा और श्री दिनेश शर्मा (दाढ़ी) को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर श्री जगदीश जी रतावा व श्री दिनेश शर्मा का पुष्पगुच्छ, पगड़ी, एवं दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सूरत के सर्वप्रिय, सरल ह्रदय, परम गोभक्त, आदरणीय श्री तुलसी भाई जी राजपुरोहित भी उपस्थित थे जिन्होंने इंदौर की वार्षिक राष्ट्रीय साधारण सभा में विप्र फाऊन्डेशन की राजस्थान शाखा जयपुर के लिऐ प्रस्तावित सेण्टर फॉर एक्सिलेंस की सेवार्थ “5 “लाख की अमुल्य धनराशि की घोषणा की थी। उनका भी सम्मान किया गया। मौके पर श्री घनश्याम सेवक, श्री जे. पि. दीक्षित सहित अनेक विप्रगण उपस्थित थे।
गौड़ ब्राह्मण परिषद सूरत द्वारा विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…