राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

जयपुर एयरपोर्ट पर श्री सुशील ओझा का स्वागत

जोनल समाचार

जयपुर, ७ अप्रैल २०१८। विप्र फ़ाउन्डेशन के राष्ट्रीय समन्वयक श्री सुशील जी ओझा का जयपुर पधारने पर एयर पोर्ट पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया। संगठन को सरकार द्वारा ज़मीन आवंटित कराने में अहम भूमिका निभाने पर कार्यकर्ताओं ने श्री सुशील ओझा का आभार प्रकट किया । ज्ञात करें कि श्री सुशील ओझा जयपुर में रविवार, ८ अप्रैल २०१८ को होने वाली राजस्थान कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने हेतु जयपुर पधारे है। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन जोन-१ के प्रदेशाध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा, राजस्थान के सहसंयोजक श्रो विनोद अमन, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री केदार शर्मा, उपाध्यक्ष श्री श्याम शर्मा, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री रजनीकांत भरद्वाज, श्री अंकेश शर्मा, श्री अभिषेक शर्मा, कार्यालय प्रबंधक श्री शंकरलाल शर्मा सहित अनेक विप्रगण उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…