चित्तौड़गढ़, 14 दिसम्बर 2019। विप्र फॉउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ, उदयपुर एवं विप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में आगामी २१ दिसंबर २०१९ को जयपुर में होने वाली कार्यशाला के लिए संपर्क अभियान चलाया गया। इसी विषय को लेकर चित्तौड़गढ़ में विप्र फॉउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ, उदयपुर एवं विप्र चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज, मेवाड़ की महत्वपूर्ण बैठक रखी गयी। इस बैठक में निर्णय किया गया कि कॉलेज के आगामी नए सत्र में बीसीए और बीबीएम के कोर्स की जानकारी दी जाएगी और गरीब बालक-बालिकाओं को निःशुल्क पढाई की वयवस्था की जाएगी। साथ ही विप्र फाउंडेशन और VCCI के सदस्य बनाने का भी निर्णय किया गया। इस बैठक में खेरवाड़ा, डूँगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ में संपर्क करने के लिए टीम का गठन किया गया जिसमे विफा जोन-१ए के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा, महामंत्री श्री लक्ष्मीकान्त जोशी, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री हिम्मतलाल नागदा, VCCI के उदयपुर अध्यक्ष श्री कृष्णकांत शर्मा, युवा प्रदेशाध्यक्ष श्री नरेंद्र पालीवाल ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
जोन-१ए द्वारा जयपुर में प्रस्तावित कार्यशाला के लिए संपर्क अभियान।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…