जयपुर, 26 अगस्त 2017। विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश मिश्रा के जयपुर आगमन पर विप्र फाउण्डेशन जोन-1 एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। जयपुर के अहिंसा सर्किल स्थित डिजायर होटल एंड रेसोर्ट्स में स्वामी विवेकानन्द फिल्म के निर्माता श्री मिश्रा जी के स्वागत का विशेष कार्यक्रम रखा गया और पुष्पाहार पहना कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री पवन पारीक, VCCI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील तिवाड़ी, कार्यालय प्रबंधक श्री शंकरलाल शर्मा, श्री अरविन्द सहल, श्रीमती रेखा सहल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्री जगदीश मिश्रा ने स्वामी विवेकानन्द फिल्म की CD भैंट की और इस फिल्म को बनाने में अपने अनुभव सबके साथ शेयर किये।
जोन-1 के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जगदीश मिश्रा का किया स्वागत
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…