जमशेदपुर, 11 दिसम्बर 2017। विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 के तत्तवाधान मे ए्वं सुप्रसिद्ध पुरणिमा नैत्रालय, बागबेड़ा पंचायत संघ के सहयोग से सोमवार को जमशेदपुर के ग्रामीण एरिया के पंचायत भवन मे पीड़ित मानवता के सेवार्थ मोतीयाबिंद से ग्रसित असहाय रोगीयों के लिये एक वृहद् जांच शिविर और आपरेशन करवाने हेतु शिविर का सफल आयोजन हुआ। ईस शिविर में 117 नैत्र रोगीयों की जांच की गयी एवं जांच के पश्चात 67 नैत्र रोगीयों को मोतीयाबिंद के आपरेशन हेतु चिकित्तसकों ने चयनित किया। जिन्हें आपरेशन योग्य नहीं पाया गया उन्हें दवा ईत्यादी प्रदान की एवं आपरेशन हेतु चयनित नैत्र रोगीयों का आपरेशन होगा। रोगीयों को सभी तरह की व्यवस्था, पूरणीमा नैत्रालय द्वारा पूरणतया निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। शिविर को क्षेत्र के जिला पार्षद श्री किशोर यादव, मुखिया श्री पहाड सिहंजी, पोटका पारषद संदीप सरदार, राजस्थानी ब्राह्मण संघ के महासचिव श्री बोदूराम जी सेवड़ा, उपाध्यक्ष श्री महावीर चौबे का आशिर्वाद प्राप्त हुआ वहीँ चिकित्तसकों टीम ने प्रंशसनीय सेवाएं प्रदान की। शिविर के सफल आयोजन किये जाने हेतु विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्य कारिणी के सदस्य सांवर लाल शर्मा, झारखड़ प्रदेश महासचिव गणेशदायमा के साथ विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, जिनमे श्री कैलाश शर्मा, जनार्दन शर्मा, किशन भारद्वाज, पुरुषोत्तम दाधीच, मारवाड़ी युवामंच जमशेदपुर के अध्यक्ष सुरेश शर्मा लिपू, महासचिव परमेनंदर शर्मा, लाला जोशी, पवन सिंगोदिया, सूरज शर्मा, राजू शर्मा इत्यादि एवम पंचायत सदस्य बडी मात्रा मे सक्रिय थे।
जोन-6 झारखण्ड ईकाई द्वारा नैत्र जाँच शिविर का आयोजन
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…