राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

जोन-9 के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा के बीकानेर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत

जोनल समाचार

बीकानेर/नोखा, 02 अगस्त 2017। विप्र फाउण्डेशन के प्रकल्प वैद्द्य पण्डित रामनारायण शर्मा विप्र उच्च शिक्षा सहयोग योजना के प्रभारी और विफा जोन-9 के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र शर्मा के बीकानेर और नोखा आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बीकानेर में प्रदेशाध्यक्ष श्री ताराचन्द सारस्वत के निजी निवास पर जिलाध्यक्ष भँवर पुरोहित, विप्र प्रदेश युवामंच प्रदेशाध्यक्ष रमेश पारीक, नन्दलाल गोलारिया सहित अनेक विप्र सदस्यों के बीच श्री ताराचन्द सारस्वत और श्री भँवर पुरोहित ने पुष्पमाला पहनाकर श्री महेन्द्र शर्मा का स्वागत किया। नोखा में तहसील अध्यक्ष श्री भंवरलाल शर्मा के निजी आवास पर नोखा के विप्र फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा स्वागत गया। श्री महेन्द्र शर्मा ने विफा प्रदेश कार्यकारिणी और विफा तहसील कार्यकारिणी की सहृदयता की सराहना करते हुए कहा कि विप्र फाउण्डेशन के आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं ने ही विप्र फाउंडेशन को इस मुकाम पर पहुँचाया है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…