राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

झारखण्ड के मधुपुर में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

जोनल समाचार
झारखण्ड के मधुपुर में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन सभागार में रविवार १२ जुलाई २०१५ को विप्र फाउंडेशन
झारखण्ड के तत्वावधान में ब्राह्मण समाज वैश्विक संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक प्रांतीय
अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी l बैठक में संगठन विस्तार व् नयी शाखा के
गठन पर भी चर्चा की गयी l

बैठक में महिला शाखा के रूप में देवघर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ l जिसमें अध्यक्ष पद पर
श्रीमती ललिता  शर्मा एवं सचिव पद पर श्रीमती शकुन्तला शर्मा को मनोनीत किया गया l साथ ही
जामताड़ा और मधुपुर की शाखा की भी स्थापना हुई, बैठक मैं में मधुपुर शाखा व् देवघर महिला शाखा
की औपचारिक घोषणा की गयी l  अगली बैठक झरिया में करने का निर्णय लिया गया l बैठक में
प्रमंडलीय प्रभारी सह उपाध्यक्ष के रूप में जमशेदपुर के मुरलीधर शर्मा, झरिया के विनोद शर्मा, संथाल
परगना के अविनाश शर्मा व् गिरिडीह के बांके शर्मा का मनोनयन किया गया l नवनियुक्त प्रमंडलीय
उपाध्यक्षो को सहायक मंत्री का चयन करने को कहा गया l

बैठक में समाज की स्थानीय पार्षद पुष्प लता शर्मा व् रूपा शर्मा का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया
गया l बैठक मैं कोलकाता से आये गोपाल राम शर्मा राष्ट्रिय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे l
सर्वसम्मति से श्रावणी मेला देवघर में शिविर लगाने पर विचार विमर्श किया गया l बैठक में प्रांतीय
महामंत्री विजय कौशिक, उमेश शास्त्री, रामगोपाल चौरिया, बांके बिहारी शर्मा, रामधन शर्मा, गोपाल
भारद्वाज, ललित शर्मा, कैलाश जोशी, रामाकांत शर्मा, उमेश पुजारी, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे l

IMG-20150712-WA0006 IMG-20150713-WA0006

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…