डूंगरपुर, 28 अप्रैल 2017। भगवान श्री परशुराम जयन्ती की पूर्व संध्या शुक्रवार को विप्र फाउण्डेशन, डूंगरपुर ईकाई और सर्व ब्राह्मण समाज के संयुक्त तत्वावधान में डूंगरपुर स्थित गेपसागर की पाल दीपदान और महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। विप्र फाउण्डेशन युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा ने बताया कि प्रथम भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किये उसके बाद पाल पर जाकर दीपदान किया और महाआरती का आयोजन किया गया। भगवान की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जय श्री परशुराम के जयकारे गूँजते रहे। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अगले दिन शनिवार को सुबह फल वितरण और रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया। इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन, डूंगरपुर के संरक्षक प्रियकांत पंड्या, जिलाध्यक्ष नारायण पंड्या, प्रवक्ता उमेश रावल, शार्दुल चौबीसा, गिरीश पानेरी, विजय रावल, मितेश पंड्या, जयदीप द्विवेदी, हेमंत शर्मा, पुष्कर चौबीसा, ललित शुक्ला, भालचंद रावल सहित अनेक विप्रबंधु उपस्थित थे।
डूंगरपुर में दीपदान और रक्तदान शिविर का कार्यक्रम
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…