राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

देवपूजन के साथ "सर्व-उत्कर्ष" कार्यक्रम का हुआ आगाज

देवपूजन के साथ "सर्व-उत्कर्ष" कार्यक्रम का हुआ आगाज

जयपुर, 12 फ़रवरी, 2017। गुलाबी नगर जयपुर के रामबाग पैलेस स्थित जयगढ़ हॉल में विप्र समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में विप्र बिज़नेस सम्मिट "सर्व उत्कर्ष" कार्यक्रम का उल्लासपूर्ण माहौल में आगाज हुआ। देशभर से विप्र समाज की दिग्गज हस्तियां इस वैचारिक और व्यवसायिक उत्थान के अद्भुत कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इससे पूर्व प्रात:कालीन सत्र में ठीक 10 बजे रामबाग पैलेस में देवपूजन एवं शंखनाद के साथ शुरु हुए कार्यक्रम में ज्योतिर्विद डॉ. केदार शर्मा ने विफा के प्रदेश संयोजक मुकेश दाधीच, सह-संयोजक विनोद अमन, जयपुर के सांसद रामचरण बोहरा ने विधिवत् पूजन कराया । । देशभर से विप्र समाज की दिग्गज हस्तियों, युवाओं ने बड़ी संख्या में इस वैचारिक और व्यावसायिक उत्थान के अद्भुत कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं प्रदेश के अनेक ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों की भागीदारी ने आयोजन को सार्थक बताते हुए युवा पीढ़ी के लिए सराहनीय एवं अभिनव कदम बताया।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…