नागपुर, 30 अप्रैल 2017। नागपुर में पिछले अठारह साल से अविरल भाव से मनाई जाने वाली श्री परशुराम जयन्ती को इस साल भी पारम्परिक और भव्यता के साथ मनाया गया। मनमोहक हँसरथ पर बिराजमान भगवान श्री परशुराम और पीछे श्री परशुराम के जयकारों से गुंजायमान करता हजारों की संख्या में रंग-बिरंगे परिधान से सुसज्जित महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का लम्बा काफिला पुरे शहर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। शहर की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए इस शोभायात्रा ने करीब चार किलोमीटर की दुरी तय की और भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अवसर पर विप्र शिरोमणि पं. उमेश जी शर्मा, विप्र फ़ाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री आर. के. ओझा, विफ़ा विदर्भ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार शर्मा, नागपुर जिलाध्यक्ष श्री संजय पालीवाल, नागपुर जिला साचोव श्री विश्वजीत भगत सहित अनेक गणमान्य विप्रवृनद्ध और समाजसेवी महानुभाव उपस्थित थे।
नागपुर में श्री परशुराम जयन्ती का अठारहवाँ साल
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…