रेवदर, 28 अप्रैल 2017। सिरोही जिले की विप्र फाउंडेशन रेवदर ईकाई द्वारा परशुरामजी जयंती के शुभ अवसर पर श्री राम कुटिया रेवदर में महाआरती का आयोजन किया गया । श्री परशुराम का अभिषेक और पूजा-अर्चना के बाद जय सरेसी गौशाला में हरा चारा वितरित किया गया तथा गोपूजन किया गया। । इस मौके पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक प्रवीणभाई दवे, जिलाध्यक्ष अरविन्द पुरोहित, तहसील अध्यक्ष कल्पेश जोशी, जिला सचिव जीतेन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष ललित जोशी, जीवन पुरोहित, विक्रम दवे, रामेश्वर पुरोहित, धनश्याम जोशी, पंडित सुरेश जोशी आदि कई विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
परशुराम के जन्म उत्सव पर रेवदर में गोसेवा
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…