राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

फाइनल में पहुंचे किंग्स इलेवन कुचामन और नागौर बुल्स।

जोनल समाचार

जयपुर,11 जनवरी 2019। विप्र फाउंडेशन द्वारा अरावली क्रिकेट मैदान में चल रही विप्र प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन कुचामन और नागौर बुल्स फाइनल में पहुँच गये। आज सेमीफइनल मुकाबले से पहले आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुंदरलाल पारीक ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक रूप से खिलाडी को मजबूत बनाता है। खेल के साथ साथ खिलाडियों को शैक्षणिक गतिविधियों में भी अव्वल भुमका निभानी चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जोन-१ के अध्यक्ष श्री देवीशंकर शर्मा ने कहा कि युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए। राष्ट्रीय महामंत्री श्री पवन पारीक ने विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ ही महीनों में विप्र एक्सेलेंसी भवन का निर्माण होने के बाद खेल प्रतिभाओं को तराशा जायेगा। खेल सहसंयोजक श्री प्रशांत पारीक ने सूचित किया कि १२ जनवरी को पारीक कॉलेज के पास गोविन्द गार्डन में विप्र प्रीमियर लीग का समापन समारोह का आयोजन रखा गया है जिसमे अनेक गणमान्य और प्रतिष्ठित लोगों के आने की संभावना है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…