राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभीयान

जोनल समाचार

गुड़गाँव, 13, अक्टूबर 2016 । विप्र फाउण्डेशन व रैड क्रॉस सोसायटी, गुड़गाँव द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभीयान के तहत रोटरी पब्लिक स्कूल गुड़गाँव, सेक्टर-22 में 1000 से अधिक बच्चों ने व अध्यापकों नें "आठवां वचन एक प्रतीज्ञा" हरियाणवी फिल्म देखी । आठवां वचन फिल्म के साथ साथ फिल्म के निर्माता विप्र फाउण्डेशन द्वारा संचालित आठवां वचन के पर्यवेक्षक रामनिवास शर्मा द्वारा सभी बच्चों को कन्या भ्रुण हत्या नहीं करनें का वचन दिलवाया। रोटरी पब्लिक स्कूल द्वारा फिल्म के तीन शौ दिखाए गए । स्कूल के सभी क्लास के बच्चों को फिल्म दिखाई गई । रामनिवास शर्मा नें बच्चों को सम्बोधित कर बताया कि फिल्म "बेटी बचाओ-बेटी पढाओ" संदेश के साथ और भी 10 संदेश देती है :- 1. मां बाप की सेवा से बड़ी कोई और सेवा नहीं होती 2. शराब घर का विनाश करती है 3. घर को बर्बाद बेटी नहीं बेटे करया करैं 4. लड़की नहीं रहेंगी तो संसार खत्म होगा 5. लड़कीयां भी बाप की अरथी को कन्धा दे सकती हैं । 6. संकल्प करेंगे तो मन्जिलें दूर नहीं होती 7. बुढापे का सहारा लड़के ही नहीं लड़कीयां भी हो सकती हैं । 8. बुरी से बुरी सोच को भी बदला जा सकता है। 9. आठवां वचन समाज में फैली कन्या भ्रुण हत्या की बुराई को जड़ से उखाड़ कर फैंक सकता है । 10. कन्या भ्रुण हत्या एक कन्या की हत्या नहीं वंश हत्या है.

रामनिवास शर्मा नें बताया कि फिल्म आठवां वचन गुड़गाँव जिले के एक लाख बच्चों को दिखाई जायेगी। स्कूल की प्रिन्सीपल नें बताया कि फिल्म कल 14.10.2016 को 9th 10th 11th और 12th class के बच्चों को 4 शौ दिखाये जायेगे । यह अभीयान गुड़गाँव जिले के बाद पूरा हरियाणा में चलाया जाएगा । जिला रैड क्रॉस सोसायटी, गुड़गाँव द्वारा पोलीथीन हटाऔ का अभीयान भी साथ साथ चलाया जा रहा है । हरियाणा के स्वर्ण जयन्ती बर्ष पर पूरे साल फिल्म के माध्यम से प्रचार कर अभीयान चलाया जाएगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…