राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

ब्राह्मण समाज की 700 प्रतिभाओं, युवाओं ओर लोक कल्याण के लिए कार्य करने वाली अनेक गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया ।

जोनल समाचार
ब्राह्मण समाज की 700 प्रतिभाओं, युवाओं ओर लोक कल्याण के लिए कार्य करने वाली अनेक गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया ।

दौसा 15 नवंबर 2022 | विप्र फाऊंडेशन ने दौसा में हजारों स्वजनों की उपस्थिति में ब्राह्मण समाज की 700 प्रतिभाओं, युवाओं ओर लोक कल्याण के लिए कार्य करने वाली अनेक गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया ।

इस अवसर पर श्री सुशील ओझा जी ने पारमार्थिक प्रवृत्तियों के प्रसार और लोक कल्याण के लिए समर्पित साधकों से आग्रह किया और कहा " प्रतिभा परिवार की नही, समाज की होती है, प्रतिभा को बढ़ाने में परिवार का सर्वाधिक योगदान होता है लेकिन समाज के योगदान को विस्मृत नहीं करना चाहिए, जब समाज का योगदान साथ होता है तो प्रतिभा में निखार आता है, जब प्रतिभा का सम्मान समाज करता है तो समृद्धि को कोई रोक नहीं सकता है ।
श्री सुशील ओझा जी ने कहा- हम एक ऐसा जीवन ना जिए जिसमे स्वयं के लिया ही सबकुछ हो, जीवन में दूसरो के हिस्से रखे जाएं ।
इस अवसर पर विधायक धर्मनारायण जोशी, श्री शंकरलाल शर्म, श्री पवन पुजारी ( खाटूश्याम जी ), श्री वेदप्रकाश उपाध्याय, श्री सियाराम शर्मा, श्री राजेंद्र लाटा,
दौसा जिलाध्यक्ष श्री कैलाश तिवाड़ी, श्री शिरीष शर्मा, श्री अनिल नीमला विप्र फाऊंडेशन के स्थानीय और प्रदेश प्रतिनिधि एवम अनेकानेक अन्त: करण संपन्न साधकों का सानिध्य प्राप्त हुआ ।
आप सभी का सर्वथा सर्वमंगल हो, ऐसी प्रभु से प्रार्थना है ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…