राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

ब्राह्मण समाज बढायेगा आर्थिक क्षेत्र में वर्चस्व । VCCI की स्थापना की घोषणा

ब्राह्मण समाज बढायेगा आर्थिक क्षेत्र में वर्चस्व । VCCI की स्थापना की घोषणा

ब्राह्मण समाज को वाणिज्यिक, औद्योगिक एवं आर्थिक धरातल पर सशक्त करने की दिशा में अग्रसर करने के लिए विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की स्थापना की जा रही है। यह चेम्बर देश-दुनिया के ब्राह्मण उद्यमियों को एक मंच पर लाकर परस्पर सहयोग हेतु कार्य करेगा। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल सोती,कोलकाता ने आज यह घोषणा की। संस्था के राष्ट्रीय संयोजक श्रीकिशन जोशी,मुंबई ने बताया कि शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन के साथ-साथ रोजगार एवं आर्थिक उन्नति की दिशा में सहयोग के उद्देश्य से संस्था द्वारा विगत कई महीनों की मेहनत एवं विशेष तैयारी के साथ सर्व-उत्कर्ष नामक विप्र बिजनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के महासचिव श्री टी.आर.शर्मा, भूटान के अनुसार इस समिट में देश-विदेश के लगभग 1000 उद्योगपति,व्यापारी, प्रोफेशनल्स, एक्जिक्यूटिव्स एवं आर्थिक जगत से जुड़े यशस्वी विप्र उद्यमी शामिल होंगे। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मशहूर हास्य कवि पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, दिल्ली ने जोर देकर कहा कि सभी समाज उन्नत होंगे तभी राष्ट्र समर्थवान बनेगा। केन्द्रीय पर्यवेक्षक जगदीश मिश्रा, भुवनेश्वर ने आशा व्यक्त की कि परस्पर व्यापारिक श्रीवृद्धि, नव उद्यमिता प्रोत्साहन, रोजगार सेतु निर्माण, कौशल विकास, नॉलेज शेयरिंग, डाटा कलेक्शन, नेटवर्किंग जैसे कार्यों द्वारा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री युवाओं के लिए चेंज मेकर सिद्ध होगा। आगामी 18 दिसम्बर 2016 को जयपुर के रामबाग पैलेस में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन हेतु एक 100 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है जिसकी घोषणा दीपावली बाद की जाएगी। समिति के पाँच नामों की आज घोषणा की गयी जिनमे जयपुर के डॉ. केदार शर्मा को संरक्षक, जयपुर के ही सुनील तिवाड़ी को स्वागताध्यक्ष, मुंबई के यशस्वी सीए सुनील शर्मा को स्वागत मंत्री, नासिक के दिनेश गिल को कोषाध्यक्ष तथा कोलकाता के सुधीर व्यास को प्रधान संयोजक बनाया गया है। सर्व-उत्कर्ष कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विप्र औद्द्योगिक घरानों के प्रतिनिधि, युवा उद्यमी बड़ी संख्या में पधारेंगे। आयोजन की घोषणा करने हेतु देश के कई शहरों में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

bangalore

bby-caption

bhilwara

bhinmal

bikaner

chennai

gurugram-caption

jaipur

jodhpur

karouli

kolkata

narnoul

pilibanga

revdar

sawai-madhopur

sikar-1

sirohi2

sriganganagar

surat

tamilnadu

udaipur

aurangabad

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…