राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

भगवान श्री परशुराम जयन्ती पर रावतसर में उत्साह का वातावरण

रावतसर, 28 अप्रैल 2017। विप्र फाउण्डेशन और ब्राह्मण नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में रावतसर में भगवान श्री परशुराम जयन्ती बहुत ही उत्साह से मनाई गयी। रावतसर और आस-पास के सैंकड़ों विप्र बंधुओं ने भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना करने के बाद शोभायात्रा में भाग लिया और शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए करीब 11 बजे शोभायात्रा का समापन किया। भगवान श्री परशुराम जयन्ती के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड नंबर 6 स्थित ब्राह्मण धर्मशाला समिति के अध्यक्ष श्री छगनलाल जोशी, श्री बनवारीलाल दायमा, सुरेंद्र पुरोहित, मदनलाल सिकरिया, गौरीशंकर पटवारी, शिवरतन पारीक, मांगीलाल शर्मा, रामनिवास शर्मा, सत्यनारायण पारीक सहित अनेक विप्रजनों ने सहभागिता निभाई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…