राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

भव्य तीज महोत्सव मेघ मल्हार में महिलाओं ने झूमकर मनाया पारंपरिक उत्सव

27 जुलाई 2025 –

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ज़ोन 1B नागौर राजस्थान

आज नागौर शहर में तीज का भव्य आयोजन जिला अध्यक्ष डॉ मंजू शर्मा द्वारा आयोजित किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक पोशाकों में भाग लेकर झूला झूलने, लोक गीतों और नृत्य का आनंद लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा मिश्रा (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) थीं। उन्होंने महिलाओं को भारतीय संस्कृति से जुड़ने और उत्सवों के माध्यम से सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

इस दौरान चिरमी प्रतियोगिता, पारंपरिक नृत्य, तीज क्वीन प्रतियोगिता और सास बहू, देवरानी जेठानी , नंद भाभी , मां बेटी , की जोड़ी प्रतियोगिता , एकल नृत्य ,सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए रखना था।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य, संगठन महामंत्री लक्ष्मी कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष शकुंतला जोशी, प्रदेश सचिव एडवोकेट अर्चना पारीक, प्रदेश महामंत्री योग्यता गौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ममता मेहता ने भाग लिया

कार्यक्रम में बालिका सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक लाने वाली बालिकाएं और राजकीय सेवा में चयनित होने वाली बालिकाओं को मोमेंट ओर प्रमाण पत्र देखकर सम्मान किया गया

कार्यक्रम में सुरेश जी जोशी, पवन जी सारस्वत, भोजराज जी सारस्वत, मंजू शर्मा, पुष्प लता व्यास ,पुनीता तिवारी, प्रियंका कौशिक, निशु जोशी, सीमा ओझा, संतोष सारस्वत ,प्रियंका, अनुपम उपाध्याय और सभी समाज के कार्यकर्ताओं कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका अदा की l

सीमा मिश्रा

प्रदेश अध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ

जॉन 1b राजस्थान




और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…