राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

भीनमाल में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

जोनल समाचार
भीनमाल में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

भीनमाल में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण श्रीमाली का समाजबंधुओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री योगेश्वरी वरकाणी माता मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ राष्ट्र की सुख-समृद्धि एवं विश्व शांति की कामना की गई।

कार्यक्रम में संगठन के ध्येय "समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र" को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, संस्कार, सेवा, सामाजिक समरसता और युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ विप्र फाउंडेशन परिवार द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री चिरंजीलाल दवे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश कुमार देवे, जिला महामंत्री डॉ. घनश्याम कुमार व्यास सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकजुटता, सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…