राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के लिए बैठक।

जोनल समाचार
महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के लिए बैठक।

दिल्ली, 16 फ़रवरी 2021। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र भरद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोज्य कार्यक्रम की तैयारी के लिए गुरुग्राम और छतरपुर में मीटिंग रखी। विप्र फाऊंडेशन कि संस्थापक संयोजक आदरणीय श्री सुशील ओझा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री जितेंद्र भारद्वाज ने पदाधिकारियों से आवास व्यवस्था, चाय-नास्ते की व्यवस्था, लंच एवं डिनर की व्यवस्था के बारे में विस्तृत चर्चा की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। विप्र फाउंडेशन, हरियाणा व दिल्ली के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में गुरुग्राम व छतरपुर में पदाधिकारियों से मिले। इन बैठकों में सभी सक्रिय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। माननीय श्री सुशील ओझा जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में सभी के साथ विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम दिल्ली के छतरपुर में आयोजित किया जा रहा है और इसमें पूरे देश से लगभग 1000 मातृशक्ति सम्मलित होगी। सभी से सहयोग की अपील की गई।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…