हनुमानगढ़, 24दिसंबर 2019। त्योंहार कोई भी हो, उसमे हमारी संस्कृति की महक आणि चाहिए। कुछ ऐसा ही कर दिखाया विप्र फॉउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ हनुमानगढ़ इकाई ने। क्रिसमस के अवसर पर स्थानीय सरस्वती स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने आज एक अभिनव पहल करते हुए बच्चों से क्रिसमस ट्री के स्थान पर तुलसी पूजन करवाया और भारतीय दर्शन में तुलसी के महत्व की व्याख्या की तथा मानव जीवन और स्वास्थ्य तथा पर्यावरण में तुलसी के पौधे की महत्ता को विस्तार से समझाया। श्रीमती मंजू शर्मा वहां मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उपस्थित सज्जनों ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि भविष्य में क्रिसमस ट्री के स्थान पर तुलसी का पौधा लगाया जायेगा और तुलसी पूजन ही किया जायेगा और करवाया जाएगा। शहर के उपस्थित महानुभावों, स्कूल के अध्यापकगण ने इस अभिनव प्रयोग की भूरी-भूरी सराहना की।
महिला प्रकोष्ठ हनुमानगढ़ ने दिया क्रिसमस पर संस्कारोदय का सन्देश।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…