राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

मेघ मल्हार व स्नेह मिलन का सफल आयोजन

मेघ मल्हार व स्नेह मिलन का सफल आयोजन

विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्षानुसार आयोजित किए जाने वाले स्नेह मिलन एवं मेघ-मल्हार कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन गोंदिया जिला व विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष पावस पर्व के रूप में हर्षोल्लास के साथ 17 अगस्त 2025 रविवार को सफलता पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नागपुर से पधारी सौं मधु प्रशांतजी शर्मा अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ तथा मुख्य अतिथि के रूप में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ विदर्भ झोन की उपाध्यक्ष ऋतु आनंदजी शर्मा थी साथ में मंच पर भीकमजी शर्मा उपाध्यक्ष विदर्भ जोन 9,श्री आनंद जी पुरोहित अध्यक्ष RBS रमेशजी शर्मा अध्यक्ष, संतोषजी शर्मा सचिव, विजयजी शर्मा कोषाध्यक्ष, सौं अर्चना शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ एवं सौं प्रियंका शर्मा उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ भी उपस्थित रही।

आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ सौं नीलम व्यास द्वारा गणेश वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। दोपहर में प्रारंभ हुए मेघ मल्हार कार्यक्रम में कृष्ण नंद उत्सव, बछबारसका पाटा सजाओ, राधा रानी नृत्य, बांसुरी दही हांडी, राधाजी की अष्ट सखियां, मयूर नृत्य, महारास इत्यादि का सफलतम प्रदर्शन किया गया तथा महिलाओं के लिए हाऊजी खेल का भी आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में राजस्थानी ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सत्कार शॉल श्रीफल देकर किया गया साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र की उदीयमान प्रतिभाओं को सम्मान पत्र दिया गया। विशिष्ट कार्य सेवा पुरस्कार के अंतर्गत समाज सेवा, खेल क्षेत्र, धर्म क्षेत्र और कला क्षेत्र में गोंदिया का नाम गौरान्वित करने वाली प्रतिभाओं का भी सन्मान किया गया।

महिलाओं एवं बच्चे बच्चियों ने कार्यक्रम में आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किये।

आभार प्रदर्शन संस्था सचिव संतोष शर्मा (मोडल्या) ने किया।

सभी समाज बंधुओं ने महाप्रसाद का आनंद प्राप्त किया।




और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…