राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

राजस्थान के सभी जोनों की जोनल समन्वय समिति का गठन।

जोनल समाचार
राजस्थान के सभी जोनों की जोनल समन्वय समिति का गठन।

जयपुर, 16 मार्च 2021। विप्र फाउंडेशन की गतिविधियों में तेजी से हो रहे विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए बेहतर जोनल सामंजस्य के उद्देश्य से राजस्थान के सभी जोन की एक संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ सुनील शर्मा, सीए ने बताया कि राजस्थान जोनल समन्वय समिति में सभी जोनल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, युवा अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष तथा वीसीसीआई चैप्टर अध्यक्ष व राजस्थानवासी राष्ट्रीय संरक्षक, प्रज्ञा परिषद सदस्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य तथा राष्ट्रीय प्रभारी शामिल रहेंगे। विप्र फाउंडेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, वर्तमान संरक्षक व विधायक श्री धर्मनारायण जोशी इस समिति के चेयरमेन तथा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद अमन संयोजक का दायित्व निर्वहन करेंगे। समिति का कार्यकाल 31 मार्च 2022 तक का होगा। वर्ष में न्यूनतम दो बार समिति की बैठक रोटेशन से जोनल मुख्यालयों पर आयोजित होगी।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…