राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

लोक डाउन के चलते ऑनलाइन हुई विप्र फाउंडेशन गुजरात इकाई की बैठक।

लोक डाउन के चलते ऑनलाइन हुई विप्र फाउंडेशन गुजरात इकाई की बैठक।

गांधीनगर 13 मई 2020। विप्र फाउंडेशन की गुजरात इकाई की कार्यकारिणी एवं कार्यसमिति के लोगों की बैठक लॉक डाउन के चलते ऑनलाइन (ज़ूम) से हुई। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने का संकल्प किया। संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगामी 17 मई को प्रस्तावित बैठक की सूचना दी। श्री परशुराम जयंती पर किए गए आरोग्य सिद्धि अनुष्ठान की सराहना की गई। ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष श्री तुलसी भाई राजपुरोहित ने संगठन के प्रयोजनों में गुजरात के सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया। प्रांतीय महामंत्री श्री मुकेश कुमार व्यास ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से संगठनात्मक सहयोग में नए आयाम प्रस्तुत करने की अपील की। बड़ोदरा से श्री अनिल श्रोत्रीय, श्री कमलेश शर्मा, आणंद से श्री नरेंद्र शर्मा, श्री दिनेश पंचोली, अहमदाबाद से श्री कमलेश शर्मा, श्री नरेंद्र राजपुरोहित, श्री आर.डी. ब्यास, श्री गिरधारी राजपुरोहित, श्री रामसिंह राजपुरोहित, श्री देवेंद्र शास्त्री, श्री गणेश पारीक, गांधीनगर से श्री नरेश जोशी, मनीष जोशी, सूरत से श्री घनश्याम सेवक, श्री मीठालाल पालीवाल, श्री विनोद सारस्वत, श्री भागीरथ सारस्वत, श्री दिनेश शर्मा, श्री राजेश शर्मा, श्री घेवर चंद, शशि सुरावत, महिला इकाई से श्रीमती कामना शर्मा, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती सविता जोशी, श्रीमती सुनीता उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त किए।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…