राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विगत दिनों विप्र फाउंडेशन की खैरथल-तिजारा जिला ईकाई द्वारा पृथ्वी पर बढ़ता जल संकट और उपाय विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित

केंद्रीय समाचार
विगत दिनों विप्र फाउंडेशन की खैरथल-तिजारा जिला ईकाई द्वारा पृथ्वी पर बढ़ता जल संकट और उपाय विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित

विगत दिनों विप्र फाउंडेशन की खैरथल-तिजारा जिला ईकाई द्वारा पृथ्वी पर बढ़ता जल संकट और उपाय विषय पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी जिसमें 1200 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी जी थे। कार्यक्रम से प्रभावित होकर स्पीकर महोदय ने घोषणा की कि विप्र फाउंडेशन इन छात्रों को जयपुर लाकर विधानसभा म्यूजियम तथा पूरा राजस्थान विधानसभा भवन भ्रमण कराएं। 28 अक्टूबर, 2024 को विप्र फाउंडेशन द्वारा बसों की व्यवस्था कर 161 छात्रों को जयपुर लाकर विधानसभा भ्रमण कराया गया। इस यात्रा से बच्चे अभिभूत थे। विशेष बात यह रही कि स्वयं स्पीकर महोदय भी विधानसभा में बालकों और विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों से मिले, उत्साहवर्धन किया। राजस्थान जोन-1 के संगठन महामंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा, ज़िला अध्यक्ष श्री भूदेव शर्मा, महामंत्री श्री संजय कौशिक सहित जिले के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। पूरी टीम अभिनंदन की पात्र है।

और केंद्रीय समाचार

पश्चिम बंगाल की शहरी विकास मंत्री से विप्र फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट

पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पाल से विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने…

श्री परशुराम ज्ञानपीठ: शिक्षा, कौशल और संस्कार से सशक्त युवा पीढ़ी

शिक्षा, कौशल और संस्कारों से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम। श्री परशुराम ज्ञानपीठ — जहाँ विद्यार्थियों को…