राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।

विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।

कोलकाता, 20, मई 2020 । विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव और डायनाविजन टेक्नोलॉजी के प्रबंधक निदेशक श्री अमित शर्मा ने केंद्र सरकार के निर्णायक फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा सूक्ष्म, लघु व मध्यम व्यापार ही है। इसके महत्व को समझते हुए भारत सरकार ने तीन लाख करोड़ के फंड की घोषणा की है। यह इस संकट में उनके लिए बड़ी राहत है। 15000 मासिक आय वाले कर्मचारियों के इपीएफ में सरकार का सहयोग भी एक प्रशंसनीय कदम है। इन इकाइयों में इक्विटी में भागीदारी का भी एक अच्छा कदम है। 200 रोड करोड़ तक केंद्र में सिर्फ भारतीय व्यवसायी की भागीदारी रखना भी स्वदेशी व्यवसाय को गति देंगे। विप्र चेंबर की अर्थ विशेषज्ञ समिति संपूर्ण घोषणा का अध्ययन कर रहीं है। वह अपना विश्लेषण देगी, पर प्रथम दृष्टया सरकार का यह कदम इस परिस्थिति में अत्यंत ही स्वागत योग्य है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…