राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोलकाता चैप्टर का वेबिनार।

विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोलकाता चैप्टर का वेबिनार।

कोलकाता 7 मई 2020 । विप्र चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोलकाता चैप्टर के द्वारा स्मार्ट फ़ोन को स्मार्ट तरीको से उपयोग करते हुए वेबिनार (ज़ूम द्वारा बैठक) का आयोजन किया। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता संजय चौधरी ने गूगल मेल की विभिन्न उपयोगी सुविधाओं को बताया एवम जिन सावधानी की जरुरत है उनका भी विवरण दिया। विप्र चैम्बर के राष्ट्रीय महासचिव अमित शर्मा ने विसीसीआई की जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश मे हमारे चैम्बर के बारह चैप्टर है और प्रत्येक चैप्टर अपने सदस्यों को व्यापार या प्रोफेशन में अपनी सुविधाएं देता है। इस वेबीनार मे देश के कई शहरों से करीब 75 व्योपारीयो ने लाभ उठाया। वेबिनार के प्रारंभ में सभी ने अपने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र का परिचय दिया। कोलकाता चैप्टर के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने वेबिनार के प्रमुख वक्ता एवम जुड़े हुए सभी लोगो का स्वागत किया और कहा कि यह विशेष कार्यक्रम आने वाली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। चैप्टर के सचिव योगेश तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…