राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन आबूरोड,जिला सिरोही ने कोरोना वारियर्स का किया स्वागत।

विप्र फाउंडेशन आबूरोड,जिला सिरोही ने कोरोना वारियर्स का किया स्वागत।

आबूरोड, 19 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन द्वारा आबूरोड़ के रीको एरिया में सफाई कर्मियों का स्वागत किया गया। कोरोना जैसी महामारी में सफाईकर्मी अपने काम को बखूबी अंजाम दे रहे है और आबूरोड़ वासियों का हौसला बढ़ा रहे है। विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष श्री रवि शर्मा ने बताया की सफाई कर्मचारी कोरोना वारियर्स की तरह लड़ रहे है और हमेशा की तरह अपना काम कर रहे है। ताकि शहर में कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके। पुरे देश के सफाई कर्मचारी इस समय देश को साफ रखने का बीड़ा उठाया हुआ है। जिला संरक्षक श्री हरिओम चतुर्वेदी ने देश में आपातकाल में सेवा करने वाले ही देश के असली सेवक होते है और सफाई कर्मी अपने कर्तव्य का पालन कर रहे है। विप्र फाउंडेशन के इस कदम से पूरे शहर के सफाई कर्मचारियों का हौसला बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी से हॉस्पिटल और शहर की साफ सफाई और सेनेटाइज़ेशन से विशेष योगदान देंगे। इस अवसर पर श्री दुर्गेश शर्मा, श्री दीपक शर्मा, श्री निखिल जोशी, श्री राजन वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्य स्वजन उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…