उदयपुर, 26 जनवरी 2020। उदयपुर के गढ़मंगरी स्थित महाप्रज्ञ बिहार के शैलिब्रेशन मॉल के पीछे, विप्र कॉलेज के नविन क्रय किये गए परिसर में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रथम बार देश के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परशुराम परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर जोन-१ए के प्रदेशाध्ययक्ष श्री के. के. शर्मा ने कहा कि अत्यंत ही ख़ुशी का विषय है कि सूरत, कोलकाता और जयपुर के बाद उदयपुर में भी विप्र फाउंडेशन की प्रतिष्ठा का प्रतीक अपना भवन या जमीन खरीद कर लिया गया है। इस प्रतिष्ठित जगह पर प्रस्तावित विप्र कॉलेज का शीघ्र ही शिलान्यास किया जायेगा। इस अवसर पर तिरंगा फहराया गया और मिठाइयां तथा बच्चों को टॉफियां वितरित की गयी। इस अवसर पर जोन-१ए के पदाधिकारियों के अलावा विफा जिला कार्यकारिणी, और युवा प्रकोष्ठ तथा महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्य एवं गणमान्य विप्रगण उपस्थित थे। विप्र फाउंडेशन के महामंत्री श्री लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन द्वारा अधिग्रहित चालीस हजार स्क्वायर फिट के इस परिसर में कॉलेज एवं भवन निर्माण प्रस्तावित है। विप्र फाउण्डेशन का प्रथम कॉलेज साकार रूप लेता हुआ। उदयपुर में चालीस हजार वर्ग फिट के परशुराम परिसर पर विप्र लेक सिटी कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज का शीघ्र शुभारंभ होने जा रहा है। इस सत्र में BBA एवं BCA के 120 छात्रों को एडमिशन दिया जायेगा। कई विशिष्टताओं से युक्त यह कॉलेज अपने आप में नायाब होगा। विप्र फाउण्डेशन के सभी कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का आभार-अभिनन्दन।
विप्र फाउंडेशन, उदयपुर के परशुराम परिसर में पहली बार मनाया गणतंत्र दिवस।
और जोनल समाचार
गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…