राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन उदयपुर संभाग ने शहर में 1000 मास्क वितरित किए।

उदयपुर 3 अप्रैल 2020। विप्र फाउंडेशन उदयपुर की ओर से कोरोना वायरस के बचाव के लिए पूरे देश में सात दिन में सात लाख मास्क वितरण करने की योजना के तहत बुधवार से उदयपुर में विप्र फाउंडेशन जोन-१ए की महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं द्वारा घर घर में मास्क बनाने का काम शुरू हो गया है। आज शुक्रवार को शहर में 1000 मास्क वितरित किए जाएंगे। विप्र फाउंडेशन उदयपुर संभाग के प्रदेशाध्यक्ष श्री के. के. शर्मा ने बताया की विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक श्री सुशील ओझा के नेतृत्व में देशभर में यह काम आगामी हनुमान जयंती तक चलेगा। उदयपुर संभाग में मास्क उत्पादन कर वितरित करने है। इस अवसर पर उदयपुर कोषाध्यक्ष और युवा उद्द्योगपति श्री राधेश्याम सिखवाल ने बताया कि अलग अलग टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में मास्क का वितरण किया जा रहा है। इसी कड़ी में विप्र फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष, युवा उद्योगपति श्री राधेश्याम सिखवाल ने आज उदयपुर पुलिस अधीक्षक महोदय को 1000 मास्क सौपे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…