राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन ओडिशा राउरकेला इकाई ने दी वीर सपूतों को सच्ची श्रृद्धांजलि।

विप्र फाउंडेशन ओडिशा राउरकेला इकाई ने दी वीर सपूतों को सच्ची श्रृद्धांजलि।

राउरकेला, 20 जून 2020 । विप्र फाउंडेशन राउरकेला कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने राउरकेला ने अंबेडकर चौक में मोमबत्ती जला कर एवं पुष्प वर्षा कर भारत-चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में देश की सीमा की रक्षा करते हुये चीनी सैनिकों की कायराना हरकत में शहीद हुये माँ भारती के वीर सैनिकों की शहादत पर भारत माता की रक्षा के लिए प्राण निछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रृद्धांजलि अर्पित की और देश भक्ति के नारे लगाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने के अवसर आज विफा बरगढ़ द्वारा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में ओडीशा जोन के संरक्षक संतोष जी पारीक , प्रांतिय अध्यक्ष राम अवतार जी शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष जुगल किशोर जी शर्मा,प्रांतिय सचिव अजय जी शर्मा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी नारायण जी शर्मा, ब्राहमण कल्यान सभा के पुर्व अध्यक्ष भंवरलाल जी शर्मा उपस्थित थे। विप्रा फाउण्डेशन राउरकेला के अध्यक्ष टिंकू चोमाल, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, शांतिलाल पारिक, महासचिव रविकांत शर्मा, सचिव प्रधुमन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य जय प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विप्र फाउण्डेशन, राउरकेला एक बार पुनः वीर शहीदों को शीश झुका कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…