राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन कटक शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन कटक शाखा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

कटक, 27 दिसंबर 2020। विप्र फाउंडेशन कटक द्वारा सांय 4 बजे प्रान्तीय शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिये गये पूर्व निर्देशानुसार विप्र फाउण्डेशन; कटक शाखा द्वारा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संस्थापक -संयोजक श्री सुशील ओझाजी के दिवंगत पिताजी श्री कोडाराम जी ओझा, सुपुत्र स्व० श्रीगोविन्दरामजी ओझा की पुण्य स्मृति मे श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु स्थानीय मारवाड़ी क्लब के हाल मे एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। उपस्थित सदस्यों ने धूप- दीप प्रज्ज्वलित कर, अपने श्रद्धा- सुमन दिवंगत पुण्यात्मा के प्रति अर्पित कर 2 मिनट का मौन धारण किया, एवं तत्पश्चात श्रद्धेय कोडाराम जी के समाज प्रति किये गये योगदान पर चर्चा करी। फिर उपस्थित सदस्यों ने पुण्यात्मा की शान्ति व मोक्ष हेतु समवेत स्वर मे भगवत् स्मरण किया। आज की सभा मे शाखा सचिव गोविन्द हरि पासोरीया, मनीष शर्मा, प्रकाश चन्द्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कमल वशिष्ठ, मनोज जोशी, सन्तोष खाण्डल, कैलाश पारीक, प्रेम पारीक, मोहनलाल उपाध्याय,श्याम सुन्दर माटोलीया, दीपक चौबे, ज्योति चौबे, गायत्री देवी शर्मा, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य सज्जन शर्मा व प्रान्तीय महासचिव अशोक चौबे उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…