राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन कार्यालय पर डॉ. महेश जोशी का स्वागत

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन कार्यालय पर डॉ. महेश जोशी का स्वागत

जयपुर, 19 मार्च 2021। विप्र फाउंडेशन जोन 1 के सहकार मार्ग स्थित कार्यालय पर आज ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को भी आयु सीमा और आवेदन शुल्क में छूट दिलवाने पर सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी का स्वागत कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया गया। जोशी का स्वागत करने वालों में प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, राजस्थान विफा के समन्वयक संयोजक विनोद अमन, संगठन महामंत्री सतीश शर्मा, महामंत्री अजय पारीक, सचिव अजय गौड़, घनश्याम जी, अंशुमान शास्त्री, परशुराम सेना के अनिल चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष पंकज जोशी, राहुल पांडेय, सुनील खांडल, केशव शर्मा आदि शामिल रहे। गौरतलब हैं कि डॉ.जोशी विफा जोन-1 कार्यकारिणी शपथ कार्यक्रम में ही ईडब्ल्यूएस को भी अन्य आरक्षित वर्ग के समान छूट दिलवाने का भरोसा देकर गए थे। आज उसी स्थान पर उनका अभिनन्दन किया गया।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…