राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन की ओर से विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (ViCCI)

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन की ओर से विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (ViCCI)

विप्र फाउंडेशन की ओर से विप्र चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (ViCCI) के जयपुर चैप्टर का गठन किया गया है। इसकी 13 सितंबर 2024 को विधिवत रूप से घोषणा की जाएगी। एक निजी होटल में 13 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पूर्व डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज, आईईएस ए.एस. पंडित, वास्तुकार सतीश शर्मा, AIIMS के प्रोफेसर डॉ. जयदीप शर्मा, विप्र चैम्बर के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, जयपुर चैप्टर के प्रेसिडेंट नवीन शर्मा और पदाधिकारी डॉ. गौरव लाटा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में खास उपलब्धि हासिल करने वाले गणमान्य लोग मौजूद रहे। ViCCI राष्ट्रीय स्तर पर पहले से काम कर रहा है। अब राजस्थान में जयपुर चैप्टर के माध्यम से इसकी शुरुआत की जा रही है। भविष्य में इसके संभाग और जिला स्तर पर भी चैप्टर खोले जाएंगे। इसके माध्यम से कॉन्क्लेव, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। ट्रेड फेयर और प्रदर्शनियों के माध्यम से एक दूसरे का व्यापार बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…