राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन की विप्र सेना द्वारा कोरोना के विरुद्ध जंग।

जोनल समाचार

जयपुर, 22 मार्च 2020। विप्र फाउंडेशन के जितने भी प्रकल्प है वे सब त्वरित कार्य के लिए पहचाने जाते है। २१ मार्च २०२० को उदय हुए विप्र फाउंडेशन के नवीनतम प्रकल्प "विप्र सेना" ने राष्ट्र द्वारा घोषित एकदिवसीय जनता कर्फ्यू के अवसर पर विप्र सेना के राष्ट्रीय प्रमुख श्री सुनील तिवाड़ी की अगुवाई में मालवीय नगर, जयपुर में निःशुल्क साबुन वितरण किया गया। श्री सुनील तिवाड़ी ने बतया कि मालवीय नगर थाना, ट्रैफिक पुलिस और जेलकर्मीयों को हाथ धोने के साबुन वितरित किये गए। श्री तिवाड़ी ने बताया कि विप्र सेना के नौजवानों में काफी जोश था और उन्होंने बढ़-चढ़ कर साबुन वितरण में अपनी सहभागिता निभाई। पुलिस प्रशासन ने विप्र फाउंडेशन के इस जज्बे को सराहा। श्री तिवाड़ी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन और रात अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बिना निरंतर जन सेवा में जुटे रहते हैं। पुलिस प्रशासन के इस जस्बे को बारंबार नमन।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…