राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा-गुरुजी द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन ।

जोनल समाचार
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा-गुरुजी द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन ।

इंदौर 11 अक्टूबर 2022 । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर आगमन पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा-गुरुजी, इंदौर से विधायक पंडित रमेश मेंदोला ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन किया।

विप्र फाउंडेशन मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री कुणाल मिश्रा ने बताया कि श्री राधेश्याम शर्मा गुरुजी ने चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की जीवनी को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा स्कूल शिक्षा के अंतर्गत पाठ्य पुस्तक में शामिल किए जाने पर एवं

समस्त छोटे मंदिर के पुजारियों को ₹5000 प्रतिमाह की सम्मान राशि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए जाने की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर श्री राधेश्याम शर्मा गुरुजी ने केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेट कर कुशलक्षेम जानी और राष्ट्रीय एकता व सामाजिक समरसता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…