राष्ट्र एवं समाज को समर्पित ब्राह्मण समाज के वैश्विक संगठन विप्र फाउण्डेशन की वेबसाइट में आपका स्वागत है ।

विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तीवाडी का चांईबासा का दौरा

जोनल समाचार

चांईबासा 17 दिसम्बर 2017। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री भरतराम तीवाडी एक द्विसीय दौरे पर झारखण्ड के दौरे पर पधारे। इस अवसर पर विप्र फाउण्डेशन झारखण्ड ईकाई ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री तिवाड़ी ने विफा के सदस्यों से विप्र समाज को एकता के सूत्र में पिरोने और समाज के लिए बहुउद्देश्यीय कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। ज्ञात करें कि श्री तिवाड़ी परम पुज्य गौऋषी श्री दत्तशरणानंद जी महाराज,पथमेडा़ धाम के शिष्य भी है। और गोभक्त होने के नाते श्री चांईबासा गौशाला मे पहुंच कर गौमाता का आशिर्वाद भी प्राप्त किया। उनके साथ चांईबासा चैबंर के पूर्व अध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन झारखड़ के पूर्व कार्य कारी अध्यक्ष ललित शर्मा जी भी थे। इस अवसर पर विफा के श्री राधेश्याम सुरवात, विप्र फाउंडेशन झारखड़ जोन6 के संरक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री सांवरलाल शर्मा, विफा झारखण्ड ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष श्री गणेश दायमा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

और जोनल समाचार

गुवाहाटी में भव्य नंदोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! विप्र फाउंडेशन जोन -8-असम की इकाई गुवाहाटी चैप्टर महिला प्रकोष्ठ द्वारा अध्यक्षा…